ब्रेकिंग
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठन

मांझी के प्रत्याशी के लिए चिराग ने मांगा वोट, कहा..जीतने के बाद इसी कराही में समोसा और पकौड़ा तलेंगे

चिराग पासवान ने गुरुआ से बीजेपी प्रत्याशी उपेन्द्र दांगी और टेकारी से हम उम्मीदवार अनिल कुमार के लिए चुनाव प्रचार किया और लोगों से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। कहा कि फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

बिहार
कराही छाप पर बटन दबाएं
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: केन्द्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और वहां की जनता से वोट देने की अपील की। चिराग पासवान ने टेकारी से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी अनिल कुमार के लिए वोट मांगा। कहा कि कराही पर बटन दबाकर हम प्रत्याशी को विजयी बनाएं। जीतने के बाद इसी कराही में समोसा और पकौड़ा तलेंगे और जीत का जश्न मनाएंगे।


चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण में जिस तरह से मतदान हुआ, उससे यह पता चलता है कि इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है। एनडीए की डबल इंजन की सरकार बिहार में बन रही है। बिहार की जनता फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। चिराग पासवान ने कहा कि डॉ. अनिल कुमार हमारे अभिभावक तुल्य हैं, इनसे मेरे पिता आदरणीय रामविलास जी से पुराना संबंध रहा है। 


मैं इनके लिए टेकारी जाकर प्रचार करना चाहता था लेकिन समयाभाव के कारण टेकारी नहीं जा पा रहा हूं। मैं यही से टेकारी की महान जनता से आग्रह करना चाहता हूं कि 3 नंबर पर कराही छाप पर बटन दबाकर अनिल कुमार जी को भारी मतो से जीताने का काम करे। जितने के बाद उसी कराही में समोसा पकौड़ा तलकर एनडीए की सरकार बनाने का काम करेंगे। चिराग पासवान गुरुआ से उपेंद्र दांगी को एक नंबर का बटन बदाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। चिराग पासवान ने एक मंच से गुरुआ के प्रत्याशी उपेन्द्र दांगी और टेकारी से हम के प्रत्याशी अनिल कुमार को वोट देने की अपील की। 


वही चिराग पासवान रोहतास के चेनारी में लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि महागठबंधन के लोग अपने परिवार की अधिक चिंता करते हैं। खुद मुख्यमंत्री बनते हैं और जब जेल जाते है तो अपनी अर्धांगिनी को मुख्यमंत्री बना देते हैं। फिर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लग जाते हैं। अगर सांसद बनाना होगा तो अपनी बेटी को बनाएंगे। इसी प्रकार सारा लाभ अपने परिवार को देते हैं और वोट आम लोगों से लेते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन वालों ने M.Y. समीकरण बनाया है। लेकिन "एम" को कोई लाभ नहीं दिया और "वाई" में सारा लाभ अपने परिवार के लिए रख लिया। वही हमारे M.Y. समीकरण में महिलाएं और युवा है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं का समीकरण बनाया है। बता दें कि चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम के लिए वोट मांगने नौहट्टा पहुंचे थे।

टैग्स