ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लालू के बेहतर स्वास्थ्य के लिए तेजप्रताप ने काशी विश्वनाथ और विंध्याचल में की विशेष पूजा, नरेंद्र मोदी के लिए मांगी सद्बुद्धी

VARANASHI : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मंगलवार को काशी विश्वनाथ और विंध्याचल पहुंचे. जहां पहुंच उन्होंने अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरे व

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

VARANASHI : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मंगलवार को काशी विश्वनाथ और विंध्याचल पहुंचे. जहां पहुंच उन्होंने अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूरे विधि विधान से विशेष पूजा-अर्चना की.

मंगलवार की सुबह तेजप्रताप यादव वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और यहां षोडशोपचार पूजन किया. इस पूजा में 16 तरीके से देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है. इसके बाद तेजप्रताप यादव यहां से निकले और कालभैरव मंदिर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मंदिर से बाहर निकल अपने समर्थकों के साथ सेल्फी खिंचवाई और फिर मां के दरबार विंध्याचल के लिए रवाना हो गए.

दोपहर बाद तेजप्रताप मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे और आम लोगों की तरह कतार में खड़े होरक मां के दर्शन का इंतजार किया. उसके बाद गर्भगृह पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया. इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान सभी देवी-देवताओं का भी पूजन किया.

पूजा-अर्चना के बाद तेजप्रताप यादव गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान उन्होंने मां से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिए सद्बुद्धी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे दो नावों की सवारी कर रहे हैं. 



टैग्स