ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

तेजस्वी के विभाग का हाल बेहाल: ठेला गाड़ी पर डेडबॉडी ले गए परिजन, पैसे लेकर सौंपा शव

NALANDA: डिप्टी सीएम के साथ-साथ तेजस्वी यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य विभागों के भी वे मंत्री हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद ते

तेजस्वी के विभाग का हाल बेहाल: ठेला गाड़ी पर डेडबॉडी ले गए परिजन, पैसे लेकर सौंपा शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: डिप्टी सीएम के साथ-साथ तेजस्वी यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य विभागों के भी वे मंत्री हैं। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद तेजस्वी ने लोगों को विश्वस्तरिय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का दावा किया था। दो साल बीतने को हैं लेकिन हालत जस के तस बने हुए हैं। बिहार के अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी के कारण लोगों का हाल बेहाल है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में तेजस्वी यादव के दावे की पोल खुली है। बीते 27 दिसंबर को सोहसराय थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सोहदीह गांव निवासी इंद्रजीत प्रसाद के 35 वर्षीय बेटे अशोक कुमार की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया था।


जहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को सौंपने के एवज में पांच सो रुपए की मांग परिजनों से की गई। पोस्टमार्टम करने वाला शख्स बिना पैसे लिए शव देने को तैयार नहीं था। आखिरकार परिजनों ने जब शख्स को पांच सौ रुपए दिए तब उसने शव उन्हें सौंपा। शव को ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई। डेडबॉडी को ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिलने पर परिजन सामान ढोने वाली ठेला गाड़ी पर शव को रखकर ले गए।


मृतक के परिजन प्रेमचंद प्रसाद के मुताबिक, पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को ले जाने के लिए कहा लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा शव वाहन की जानकारी नहीं दी गई और न ही पोस्टमार्टम करने वाले ने ही कुछ बताया इसके बाद समान ढोने वाली गाड़ी से शव को लेकर गए। पोस्टमार्टम करने वाले ने पैसा लेने के बाद ही शव को सौंपा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता