ब्रेकिंग
Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने पत्नी के नाम का किया खुलासा, कहा-पिता लालू प्रसाद यादव ने "राजश्री" रखा बहू का नाम

PATNA: शादी के बाद पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी के नाम का खुलासा कर दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पत्नी का नाम राजश्री है

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने पत्नी के नाम का किया खुलासा, कहा-पिता लालू प्रसाद यादव ने "राजश्री" रखा बहू का नाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शादी के बाद पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी के नाम का खुलासा कर दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पत्नी का नाम राजश्री है। बहू का यह नाम पिता लालू प्रसाद यादव ने रखा है।


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे की शादी 9 दिसंबर को दिल्ली में संपन्न हुई थी। तेजस्वी के नाम को लेकर लोगों में बहुत कंफ्यूजन थी लेकिन आज पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने सारी कंफ्यूजन को दूर कर दिया है। तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी के नाम का आज खुलासा कर दिया है। तेजस्वी यादव ने बताया कि रेचल उर्फ राजश्री उनकी पत्नी का नाम है। पहले रेचल से उनके नाम को संबोधित किया जाता था लेकिन अब वह राजश्री के नाम से जानी जाएगी। राजश्री नाम उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने रखा है।   


वही मामा साधु यादव द्वारा जिस लड़की की तस्वीर दिखाई गयी उस पर तेजस्वी ने कहा कि जो तस्वीर वे दिखा रहे हैं वह आईपीएल खेलने के दौरान किसी ने ली थी। दोंनों अलग-अलग लड़कियां हैं। तस्वीर वाली लड़की से कोई नाता नहीं है। तेजस्वी मामा पर यह भी बोले की बड़े लोग हैं क्या बोलते हैं पता नहीं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा पहले भी उनके प्रति सम्मान था आज भी सम्मान है।

टैग्स