ब्रेकिंग
मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU

NDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे

तेजस्वी यादव ने बिहार की बाढ़ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, विशेष पैकेज देने की मांग की।

बिहार न्यूज
‘डबल इंजन सरकार के दोनों इंजनों में लगी आग’-तेजस्वी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के 15 जिलों में आई बाढ़ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। वही एनडीए सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को यूजलेस बताया। कहा कि किसी में इतनी हैसियत नहीं है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र की मोदी सरकार से सहायता मांगे।


‘डबल इंजन सरकार के दोनों इंजनों में लगी आग’

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार तो है, पर दोनों इंजन में आग लगी हुई है। बिहार  सरकार का खजाना खाली हो गया है और इमरजेंसी फंड से पैसे निकाले जा रहे हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना 

बिहार में आई बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को विशेष मदद दिया जाना चाहिए। तेजस्वी ने पूछा कि‘क्या प्रधानमंत्री बिहार को देश से अलग समझते हैं। शायद यही कारण है कि बिहार में इतनी बड़ी बाढ़ आपदा के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से मदद नहीं मिल पा रही है। बाढ़ पीड़ित हलकान और परेशान हैं। मदद की आस लगाए पानी के बीच घिरे बैठे है। जबकि गुजरात में पानी भी बरस जाए तो प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मीटिंग करते हैं और राष्ट्रीय आपदा घोषित कर मदद करते हैं। लेकिन बिहार के लिए ऐसा नहीं करते हैं। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। 


पीएम मोदी को पत्र लिखने का किया दावा

तेजस्वी यादव ने बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और केंद्र से विशेष पैकेज देने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के 15 जिलों में आई बाढ़ को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। 


‘30 से ज्यादा सांसद, 7 केंद्रीय मंत्री, फिर भी मदद नहीं’

तेजस्वी यादव ने बिहार के सांसदों पर भी हमला बोला। कहा कि बिहार के 30 से ज्यादा एमपी हैं और 7 केंद्रीय मंत्री हैं। जिसमें एक कपड़ा मंत्री हैं और एक भेड़ चलाने वाले मंत्री हैं। लेकिन किसी में इतनी हैसियत नहीं है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगे। ये सभी USELESS हैं।