ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

Tejashwi Yadav Son: लालू यादव ने कर दिया पोते का नामकरण, बजरंग बली से है जुड़ा है यह विशेष नाम

Tejashwi Yadav Son: लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने पोते का नाम रखा 'इराज लालू यादव'। तेजस्वी-राजश्री के बेटे का जन्म मंगलवार को हुआ था। नाम भी बजरंग बली से जुड़ा रखा गया है।

Tejashwi Yadav Son
लालू यादव ने रख दिया पोते का नाम
© X
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Tejashwi Yadav Son: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने प्यारे पोते का नामकरण कर दिया है। दादा-दादी ने मिलकर लाडले पोते का नाम “इराज” रखा है। जबकि बच्चे का पूरा नाम “इराज लालू यादव” रखा गया है।


यह छोटा सा बंडल ऑफ जॉय मंगलवार को बजरंग बली हनुमान जी के दिन पैदा हुआ, जिसके चलते इसका नाम भी इराज चुना गया है। लालू परिवार की पहली संतान कात्यायनी का जन्म नवरात्रि की कात्यायनी अष्टमी पर हुआ था, और अब इराज का आगमन इस परिवार में और खुशियाँ लेकर आया है।


लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए अपने तमाम चाहने वालों को इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इराज का जन्म मंगलवार, 27 मई 2025 को हुआ था, इसलिए परिवार ने इसे हनुमान जी के आशीर्वाद से जोड़ा और उसी आधार पर अपने इस युवराज का नामकरण किया है।


साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि बच्चे और माँ की तबियत बिल्कुल दुरुस्त है, उनके तमाम प्रशंसकों में इस बात को लेकर जश्न का माहौल है और लोग लाखों की तादाद में इस परिवार को बधाई संदेश भेज रहे हैं।