ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

तो पीछे से कुर्ते को खींचा जाता है... नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए तेजश्वी यादव?

तेजश्वी ने कहा कि मीडिया से अगर नीतीश कुमार बात करते हैं तो पीछे से कुर्ता को खींचा जाता है कि बहुत हो गया, चलिए निकलिए.

Nitish kumar Tejashwi yadav
Nitish kumar Tejashwi yadav
© Google
User1
2 मिनट

Tejashwi Yadav News: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजश्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है. नितीश कुमार की प्रगति यात्रा को तेजश्वी ने दुर्गति यात्रा करार दिया है. सोमवार को औरंगाबाद पहुंचे तेजश्वी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि नाम तो प्रगति यात्रा रखे हैं, लेकिन असल में दुर्गति यात्रा है. सुनने में आया था कि मुख्यमंत्री जाएंगे तो लोगों से संवाद करेंगे, जिले के लोगों से मिलेंगे, ग्रामीणों से मिलेंगे, लेकिन वही अधिकारी जो पटना में रहते हैं वही उनके साथ घूम रहे हैं. मीडिया से अगर नीतीश कुमार बात करते हैं तो पीछे से कुर्ता को खींचा जाता है कि बहुत हो गया, चलिए निकलिए.

तेजस्वी ने कहा कि अगर 20 साल तक एक ही जमीन एक ही ब्रांड का बीज आप रोपिएगा तो जमीन खराब होगी और फसल भी नहीं आएगी. इस सवाल पर कि औरंगाबाद में 2020 वाला रिकॉर्ड दोहरा पाएंगे? जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि पिछली बार तो लगभग हम लोगों ने सरकार बना ली थी. शाहाबाद का इलाका हो या दक्षिण बिहार का इलाका हो हम लोगों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरीके से महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री का बयान आया उसने बिहार के लोगों को शर्मसार किया है. जिस तरीके का बार-बार बयान देते हैं अब ये स्पष्ट हो गया कि वो (नीतीश कुमार) थक चुके हैं. रिटायर्ड अधिकारियों के साथ बिहार चलने वाला नहीं है. 

टैग्स