ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी के बुलाए बिहार बंद में फंसे पप्पू यादव, जनहित में यातायात को बंद से अलग रखने की दी नसीहत

HAJIPUR: तेजस्वी के बुलाए बिहार बंद में जाप प्रमुख पप्पू यादव फंस गए हैं। हाजीपुर में सड़क जाम में पप्पू यादव फंस गए। दरअसल सुबह-सुबह ही पप्पू यादव पटना से पूर्णिया के लिए निकले थे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

HAJIPUR: तेजस्वी के बुलाए बिहार बंद में जाप प्रमुख पप्पू यादव फंस गए हैं। हाजीपुर में सड़क जाम में पप्पू यादव फंस गए। दरअसल सुबह-सुबह ही पप्पू यादव पटना से पूर्णिया के लिए निकले थे लेकिन हाजीपुर के एनएच-22 स्थित गोरौल चौक पर ही जाम में फंस गए। इस दौरान उन्होनों बंद कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जनहित में यातायात को बंद से अलग रखना चाहिए। 

ये वहीं पप्पू यादव हैं जो महज एक दिन पहले बिहार बंद कराने सड़क पर उतरे थे और यातायात को ठप किया था। बंद के दौरान जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खूब उत्पात मचाया था। जगह-जगह ट्रेन और बसें रोकी गयी थी। राजधानी पटना से लेकर सुदूर बिहार के इलाकों में बंद के दौरान जमकर हंगामा हुआ था।

पप्पू यादव ने नसीहत देते हुए कहा कि देश की एकता और अच्छे कामों के लिए समर्थन ठीक है। सहयोग में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन, बाजार बंद कराना चाहिए। सड़क यातायात को खुला छोड़ देना चाहिए। अभ्यर्थियों के भविष्य की बात है। जनहित में कार्य करना चाहिए। आज और कल परीक्षा होने के कारण यातायात को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। वहीं पप्पू यादव ने बंद में फंस कई अभ्यर्थियों को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। 


टैग्स