ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

तेजस्वी यादव का नर्सरी में एडमिशन कराने स्कूल पहुंचे JDU नेता, प्रिंसिपल को दिया आवेदन

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नर्सरी में एडमिशन करवाने के लिए गुरूवार को एक जदयू नेता पटना के एक स्कूल पहुंच गए. उन्होंने प्रिंसिपल को एक आवेदन देते हुए गुहार ल

तेजस्वी यादव का नर्सरी में एडमिशन कराने स्कूल पहुंचे JDU नेता, प्रिंसिपल को दिया आवेदन
Anamika
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नर्सरी में एडमिशन करवाने के लिए गुरूवार को  एक जदयू नेता पटना के एक स्कूल पहुंच गए. उन्होंने प्रिंसिपल को एक आवेदन देते हुए गुहार लगाई है कि प्रवेशोत्सव के तहत यहां तेजस्वी यादव का एडमिशन लिया जाए.

क्या है पूरा मामला-
गुरुवार को जदयू कार्यकर्ता धीरज कुमार सिंह पटना के शेखपुरा के सरकारी मध्य विद्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने प्रधानाचार्य से मुलाकात कर उन्हें एक आवेदन दिया. आवेदन में विशेष आग्रह करते हुए लिखा गया है कि 'तेजस्वी यादव पिता कैदी नं. 3351 लालू यादव, पता 208 कौटिल्य नगर एमपी, एमएलए कॉलोनी पटना बिहार विपक्ष के नेता हैं. उनकी मंद बुद्धि और ज्ञान से बिहार को परेशानी हो रही है. अभी बिहार सरकार द्वारा बिहार विद्यालय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बिहार सरकार ऐसा इस लिए कर रही है कि प्रवेशोत्सव से कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो.'

पत्र में आगे लिखा गया है कि 'आपका विद्यालय बौद्धिक विकास के लिए एक प्रतिष्ठित स्कूल है. अंतः लालू यादव के पुत्र की बौद्धिक क्षमता को वैज्ञानिक तरीके से माप कर विद्यालय में प्रवेश दें. इसके लिए अपने स्कूल के नियम को थोड़ा शिथिल करने की कृपा करें.'

इसकी आवेदन की पुष्टि करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि एक जदूय कार्यकर्ता धीरज कुमार सिंह ने स्कूल में तेजस्वी के नामांकन के लिए आवेदन दिया है. आवेदन देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के पढ़ाई में जो खर्च होगा उसे वह खुद वहन करेंगे.