ब्रेकिंग
दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦भ्रष्ट इंजीनियर ने 12 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की, 52 लाख कैश मिला, हाल ही में 'सास' के नाम पर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी खऱीदा..✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦खगड़िया में ट्रैक्टर रैली में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, बोले- ‘सबसे पहले बिहार में वोट चोरी हुई’✦भ्रष्ट इंजीनियर ने 12 सालों में अकूत संपत्ति अर्जित की, 52 लाख कैश मिला, हाल ही में 'सास' के नाम पर 1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी खऱीदा..✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦अटलांटिक में उठा तूफान ‘इसायास’, 177 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा आगे... क्या बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा इसका असर?

तेजस्वी सरकार की नींद भी तोड़ेंगे और आंख भी खोलेंगे, बोले- क्रेडिट नहीं चाहिए, बस से बिहारियों को वापस ले आइए

PATNA : राज्य के बाहर से बिहारियों को वापस लाने के लिए 2000 बस देने का ऐलान करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को फिर से आईना दिखाया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य के बाहर से बिहारियों को वापस लाने के लिए 2000 बस देने का ऐलान करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को फिर से आईना दिखाया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि उन्हें बिहारियों को वापस लाने का क्रेडिट नहीं चाहिए, लेकिन इतना जरूर चाहते हैं कि राज्य के बाहर लॉक डाउन में फंसे लोग अपने घर वापस आ जाएं.


तेजस्वी यादव ने आगे कहा है कि उनका मकसद केवल सरकार का हाथ मजबूत करना है, क्योंकि सरकार ने बस उपलब्ध करने को लेकर असमर्थता जाहिर की थी. लिहाजा मैंने 2000 बसों का इंतजाम कर दिया है. अब सरकार को कदम आगे बढ़ाते हुए बिहारियों की घर वापसी करानी है. तेजस्वी ने कहा है कि वह इस मामले को तब तक उठाते रहेंगे, जब तक बिहारी अपने घर वापस नहीं आ जाते हैं. वह सरकार की नींद भी तोड़ेंगे और आंख भी खोलेंगे. उनका मकसद केवल बिहारियों तक मदद पहुंचाना है और राजनीति का स्तर से कोई वास्ता नहीं है.


तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से एक बार फिर अपील की है कि कल मजदूर दिवस के मौके पर बिहार के मजदूर भाइयों, छात्रों, नौजवानों और अन्य लोगों के साथ अपनी सहभागिता दिखाने के लिए अनशन कार्यक्रम में शामिल हों. यह अनशन कहीं बाहर जाकर नहीं करना है और घर पर ही परिवार के बीच रहकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए विरोध जताया जायेगा.

टैग्स