ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

तेजस्वी की शादी में चाचा को आधी रात को मिला निमंत्रण, पूरा परिवार दिल्ली रवाना

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की आज शादी है. सबकुछ बहुत सीक्रेट तरीके से हो रहा है. पटना में भी लालू के करीबियों और रिश्तेदारों को इस शादी क

तेजस्वी की शादी में चाचा को आधी रात को मिला निमंत्रण, पूरा परिवार दिल्ली रवाना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की आज शादी है. सबकुछ बहुत सीक्रेट तरीके से हो रहा है. पटना में भी लालू के करीबियों और रिश्तेदारों को इस शादी की ज्यादा खबर नहीं है. लालू परिवार ने अब तक तेजस्वी यादव की सगाई और शादी के मसले पर चुप्पी साध रखी है. लेकिन तेजस्वी के कारण ही लालू यादव का सारा कुनबा दिल्ली में इकठ्ठा हो चुका है. इस बीच फर्स्ट बिहार लालू प्रसाद यादव के छोटे भाई और तेजस्वी यादव के चाचा सुखदेव राय से इस शादी के बारे में बात की.


सुखदेव राय ने कहा कि रात में 12:00 बजे लालू यादव ने कॉल किया था कि जल्दी दिल्ली आ जाओ. परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली जा चुके हैं. वह भी दोपहर बाद दिल्ली निकलेंगे. सुखदेव राय ने कहा कि भतीजे की शादी हो रही है यह बहुत खुशी की बात है. आज ही सगाई और आज ही शादी है. सब पहले से तय था. हालांकि सुखदेव राय ने तेजस्वी यादव की दुल्हन और उसके धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 


बताते चलें कि तेजस्वी की सगाई और शादी दोनों आज ही होनी है. दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित सैनिक फार्म हाउस से शादी का आयोजन किया जा रहा है. उसकी तैयारियां चल रही है. करीबी रिश्तेदार वहां पहुंच रहे हैं.

टैग्स