ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने की ससुर की तारीफ, बोली.. लालू जी बहुत अच्छे हैं, डाउन टू अर्थ हैं

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में शादी की और अब सोमवार को 5 दिन बाद अपनी नई नवेली दुल्हन रेचल उर्फ़ राजश्री के साथ पटना पहुंच गये हैं. तेजस्वी यादव ने बहुत ही गुपचुप

तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने की ससुर की तारीफ, बोली.. लालू जी बहुत अच्छे हैं, डाउन टू अर्थ हैं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में शादी की और अब सोमवार को 5 दिन बाद अपनी नई नवेली दुल्हन रेचल उर्फ़ राजश्री के साथ पटना पहुंच गये हैं. तेजस्वी यादव ने बहुत ही गुपचुप तरीके से शादी की थी. लेकिन अब पटना आने के बाद तेजस्वी यादव सब खुलकर बता रहे हैं. रेचल से राजश्री नाम कैसे पड़ा, शादी दिल्ली में क्यों हुई, फोटो वाली लड़की कौन थी, इन सब सवालों का जवाब तेजस्वी यादव ने दिया.


वहीं तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने भी लालू परिवार और तेजस्वी यादव के बारे कुछ बातें की है. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी यादव के साथ राजश्री ने भी बेबाकी से जवाब दिया है. राजश्री से पूछा गया कि क्या आप भी यही चाहती थीं कि परिवार के लोग ही शादी में शामिल हों... इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल, हमेशा से यही चाहती थी कि परिवार के लोग अपने लोग साथ में रहें और आशीर्वाद दें.


राजश्री से पूछा गया कि आप दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. तेजस्वी क्रिकेटर के तौर पर ठीक हैं या एक नेता के तौर पर. एक राजनेता के साथ शादी कर कैसा लग रहा है. इसके जवाब में राज श्री ने कहा कि सब ठीक लग रहा है. बस जो भी इन्होंने चुना, उसमें सपोर्ट था मेरा. मैं इनको बहुत ऊपर  देखती हूं. ये यूथ लीडर हैं. बहुत ही इंटेलेक्चुअल स्मार्ट हैं. हमारा पूरा समर्थन रहा है. 


राजश्री ने लालू प्रसाद यादव की भी काफी तारीफ की. उन्होंने कहा कि लालू जी से मिलकर काफी अच्छा लगा. शादी से पहले दो-तीन बार मिले थे. लालू जी बहुत अच्छे हैं. डाउन टू अर्थ हैं.


बता दें कि राजश्री शादी से पहले भी लालू परिवार और राजद पार्टी को सपोर्ट करती रही हैं. वह बिहार की राजनीति में काफी दिलचस्पी रखती हैं. राजश्री ट्विटर पर पूरे लालू परिवार को फॉलो करती हैं. वहीं, उन्हें फॉलो करने वालों में तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार संजय यादव, RJD के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन समेत RJD के कई नेता शमिल हैं.


राजश्री ट्विटर पर नीतश कुमार के साथ BJP और PM मोदी पर भी हमलावर रहती हैं. अब तक उनके फॉलोअर्स की संख्या 1679 है. हालांकि, 11 नवंबर 2020 के बाद से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया है. 


टैग्स