ब्रेकिंग
नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला टीचर की स्पॉट डेथ

JEHANABAD : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक हादसे में लोगों की असमय जान जा रही है. ताजा मामला जहानाबाद के नगर थाना इलाके के एनएच-110 की है. निज्जामुद

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला टीचर की स्पॉट डेथ
Anamika
2 मिनट

JEHANABAD : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक हादसे में लोगों की असमय जान जा रही है. ताजा मामला जहानाबाद के नगर थाना इलाके के एनएच-110 की है. 

निज्जामुदिनपुर मोहल्ले के चमड़ा गोदाम के समीप एक ट्रक की चपेट में आ जाने से स्कूटी सवार एक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान  मोदनगंज मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षका के रूप में हुई है और भतू बिगहा गांव की रहने वाली बताई जा रही है. 

बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपनी स्कूटी से जहानाबाद से भतू बिगहा अपने गांव जा रही थी. तभी तेज गति से सामने से आ रही ट्रन ने टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गई. जिससे मौके पर ही स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई.  

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे, पर तब तक महिला की मौत हो गई थी. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-110 को जाम कर दिया. मृतक महिला की पहचान गाड़ी में रखे कागज के आधार पर की गई है.  हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.