ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। यह मामला नालंदा मो

ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सड़क हादसे की खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। यह मामला नालंदा मोड़ के समीप का बताया जा रहा है। जहां  तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


वहीं, इस घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर,  मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक अपने तीन भाई -बहन में मांझिल था। मृतक नालंदा थाना इलाके के सरिलचक गांव निवासी श्रवण कुमार का 23 वर्षीय पुत्र रंजन वर्मा उर्फ सोनू था। 


परिजन ने बताया कि, यह घर का सामान लाने बाजार जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर ट्रक ने धक्का मार दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, घटना को लेकर पावापुरी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को  सौंप दी गई है। फिलहाल इस मामले का छानबीन किया जा रहा है। आवेदन लेकर संबंधित थाना को भेज दिया गया है। अब इस मामले की जांच वहां के थाना के तरफ से की जायेगी। उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।