ब्रेकिंग
सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

तेज रफ़्तार बस और बाइक में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की स्पॉट डेथ

MOTIHARI : मोतिहारी में एक यात्री बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच

तेज रफ़्तार बस और बाइक में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में एक यात्री बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना बंजरिया थाना क्षेत्र में एनएच 28 ए खड़वा पुल व पचरुखा गांव के बीच की बताई जा रही है. 


मृतकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के झखिया गांव निवासी मनीष कुमार(20) पिता शिवबालक सहनी, फिरोज महतो (22) पिता बनारसी महतो व सुजीत कुमार(21) पिता शिवशंकर महतो के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. जानकारी के अनुसार बस तेज गति से मोतिहारी से छपवा की ओर जा रही थी. जबकि बाइक सवार युवक झखिया से मोतिहारी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बस की चपेट में आ गये. 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने खूब तोड़फोड़ की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया. तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है.