ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहतभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवालभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहतभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का अलग राग: पुलिसिया कार्रवाई को बताया सही, परिवार की भूमिका पर भी उठाए सवाल

तेज रफ़्तार वाहन ने दो लोगों को रौंदा, एक की स्पॉट डेथ, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने एक बार फिर दिहाड़ी मजदूर को जहां मौत के हवाले कर दिया वहीं साथ जा रहे एक युवक को घायल कर दिया. परिवार वाले घर के बेटे की हुई मौत की खबर स

तेज रफ़्तार वाहन ने दो लोगों को रौंदा, एक की स्पॉट डेथ, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने एक बार फिर दिहाड़ी मजदूर को जहां मौत के हवाले कर दिया वहीं साथ जा रहे एक युवक को घायल कर दिया. परिवार वाले घर के बेटे की हुई मौत की खबर सुनते ही दहाड़ मार रो-रोकर बुरा हाल बना लिया है. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर स्थित तिनमुहानी चौक के निकट एन एच 28 की है.


मृतक की पहचान तेघड़ा थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 2 हसनपुर निवासी अर्जुन सिंह के 34 वर्षीय पुत्र हरिशंकर सिंह के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने मित्र के यहां से निमंत्रण में शामिल होकर साइकिल पर सवार होकर अपने एक परिचित युवा के साथ घर लौट रहा था. तिनमुहानी चौक पहुंचते ही वह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई.


परिजनों ने बताया कि साथ आ रहा एक युवक भी घायल हो गया जिसका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है. दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पंहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजकर आगे की जांच में जुट गई है. 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता