ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारा धक्का, एक की मौत; पांच घायल

BEGUSARAI : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से ऐसी खबर आती है जिसमें सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की सुचना होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मा

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारा धक्का, एक की मौत; पांच घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से ऐसी खबर आती है जिसमें सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की सुचना होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से सामने आया है। जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दिया।


जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर हुई है। इस घटना में  टेंपो पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना साहेबपुर कमाल का बताया जा रहा है। 


वहीं, मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम वार्ड नंबर 7 के रहने वाले स्वर्गीय गोरख यादव का पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धीरज कुमार खगड़िया से काम कर टेंपो पर सवार होकर अपने घर शालिग्राम गांव लौट रहे थे। तभी जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में भीषण टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया है कि टेंपो पर सवार धीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।


इधर सभी घायलो को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल धीरज की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता