ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....बिहार में लाइब्रेरियन बनने का इंतजार खत्म! पहले देनी होगी ये परीक्षा... फिर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, जानें कब से होगा आवेदनखगड़िया में उफान पर नदियां... कोसी-बागमती समेत गंगा और बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर; 40 नावों से हो रही आवाजाहीबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....बिहार में लाइब्रेरियन बनने का इंतजार खत्म! पहले देनी होगी ये परीक्षा... फिर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, जानें कब से होगा आवेदनखगड़िया में उफान पर नदियां... कोसी-बागमती समेत गंगा और बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर; 40 नावों से हो रही आवाजाही

तेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवार

तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल यादव पर लाखों रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, मोतीलाल की पत्नी प्रीति भारती ने पति के लापता होने और परिवार को खतरा होने की आशंका जताई है।

बिहार न्यूज
प्रशासन से पति की सुरक्षा की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और उनके निजी सहायक रहे मोतीलाल यादव के बीच विवाद अब गहराता जा रहा है। तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल यादव पर लाखों रुपये की नकदी, सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। इस मामले में पटना के सचिवालय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।


एफआईआर के अनुसार, 22 जून की रात पटना स्थित 42 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास से पार्टी फंड के करीब 20 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, मैकबुक, आईपैड, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, ड्रोन और अन्य कीमती सामान चोरी होने का आरोप लगाया गया है। तेज प्रताप यादव का दावा है कि घटना वाली रात उनके चालक और एक सहयोगी ने मोतीलाल यादव को एक बैग के साथ आवास से बाहर जाते देखा था।


इस बीच, मोतीलाल यादव की पत्नी प्रीति भारती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुसे, परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और कुछ दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करते रहे। प्रीति का दावा है कि फिलहाल उन्हें अपने पति के बारे में कोई जानकारी नहीं है और परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पा रहा है।


प्रीति भारती ने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ किसी तरह की मारपीट या अनहोनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है तथा प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहा है। 


इधर, मामले की जांच के लिए एसपी कार्यालय की तकनीकी टीम तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पहुंची। टीम ने आवास और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल यादव को पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को भी तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।