ब्रेकिंग
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठन

Tej Pratap Yadav पर ₹लाखों का बिजली बिल बकाया, विभाग ने कहा "रिकवरी तो हर हाल में करेंगे"

Tej Pratap Yadav: लोकप्रिय नेता तेज प्रताप यादव के निजी आवास का बिजली बिल तीन साल से बकाया है। बिजली विभाग ने रिकवरी की कार्रवाई शुरू करते हुए साफ़ संदेश दे दिया है कि अब पुराने दिन गए, लापरवाही नहीं चलेगी..

Tej Pratap Yadav पर ₹लाखों का बिजली बिल बकाया, विभाग ने कहा "रिकवरी तो हर हाल में करेंगे"
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Tej Pratap Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, इस बार गलत कारणों से। पार्टी से निष्कासन और महुआ विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब बिजली विभाग ने उनके निजी आवास पर नजरें जमा ली है। बेऊर इलाके के तेज प्रताप नगर में स्थित उनके मकान का बिजली बिल पिछले तीन वर्षों से बकाया पड़ा है और रकम कुल 3.56 लाख रुपये बताई जा रही। जिसके बाद अब विभाग ने साफ कर दिया है कि यह राशि हम वसूल कर ही रहेंगे।


बिजली विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक तेज प्रताप के आवास का आखिरी भुगतान 20 जुलाई 2022 को 1.04 लाख रुपये का किया गया था। उसके बाद से कोई किस्त जमा नहीं हुई, जबकि कनेक्शन आज तक कटा नहीं है। नवंबर 2025 तक बकाया राशि में मूल बिल 2.30 लाख, विलंब शुल्क 23,681 रुपये और अन्य प्रभार 71,142 रुपये शामिल हैं। कुल मिलाकर यह 3.24 लाख रुपये से ऊपर तक पहुंच गया है।


तेज प्रताप को सरकारी आवास मिला हुआ था, फिर भी वे अपने निजी मकान का उपयोग करते रहते हैं। बेऊर जेल के निकट स्थित यह आवास उनकी पुरानी यादों से जुड़ा हुआ माना जाता है। विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान भी यह कनेक्शन पुराने मीटर पर ही चला रहा, इसकी वजह से यह मामला अब सवालों के घेरे में है। एक लोकप्रिय नेता होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही से उनकी छवि पर असर पड़ रहा है।


विभाग ने रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है और नोटिस भी भेज दिया गया है। इसके बाद कनेक्शन काटने को लेकर भी कदम उठाया जाएगा। विभाग के लोगों का कहना है कि तेज प्रताप से यह रिकवरी हर हाल में की जाएगी। इस मामले पर तेज प्रताप या उनके प्रतिनिधियों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।