ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

ट्रैफिक पुलिस की दबंगई ! सीट बेल्ट नहीं लगाने पर कॉलर पकड़कर युवक पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़

MUZAFFARPUR : बिहार के ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का जवाब पहले कार सवार को कागजात के लिए बहार बुलाया। उसके बाद उ

ट्रैफिक पुलिस की दबंगई ! सीट बेल्ट नहीं लगाने पर कॉलर पकड़कर युवक पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का जवाब पहले कार सवार को कागजात के लिए बहार बुलाया।  उसके बाद उसे :कॉलर पकड़कर जीप के पास ले जाने के बाद जमकर पिटाई कर दी।  यह मामला मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। जहां   चांदनी चौक ओवरब्रिज के समीप ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच करते हैं। इसी जगह पर सीट बेल्ट को लेकर एक कार सवार पुलिस से उलझ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर माजूद दारोगा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी।


इस वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है। वहां पर पदाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी मौजूद हैं। एक वर्दीधारी एक व्यक्ति का कॉलर पकड़कर धकेलते हुए जिप में सटा देता है। वहां पर कुछ लोग भी मौजूद हैं। जिप में सटाकर उसे जोड़दार थप्पड़ मारा जाता है।इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। इस घटना को एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया औरउसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो कुछ ही मिनट में जमकर वायरल हो गया। यह वीडियो सिर्फ सात सेकेंड का है।


इधर, इस मामले में ट्रैफिक थाने के थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, कार सवार ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। पदाधिकारी पर गलत टिप्पणी किया था। जिसके कारण विवाद बढ़ गया था। हालांकि, घटना को लेकर किसी पक्ष ने शिकायत नही की है। उनके पास किसी भी तरह का वीडियो भी नही मिला है। उन्होंने कहा की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।