ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

टैक्स वसूली का मिशन मार्च, 25 से शुरु होगा वाहन चेकिंग अभियान

PATNA : मार्च महीने में टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब एक बार फिर वाहन चेकिंग अभियान की शुरुआत होने जा रही है. पटना ट्रैफिक पुलिस 25 मार्च से स्पेशल ड्राइव चलाएगी इस दौरान बाइक पर पीछे

टैक्स वसूली का मिशन मार्च, 25 से शुरु होगा वाहन चेकिंग अभियान
Anamika
2 मिनट

PATNA : मार्च महीने में टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब एक बार फिर वाहन चेकिंग अभियान की शुरुआत होने जा रही है. पटना ट्रैफिक पुलिस 25 मार्च से स्पेशल ड्राइव चलाएगी इस दौरान बाइक पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा. हेलमेट नहीं लगाकर बाइक पर बैठने वाले को जुर्माना भरना होगा. बाइक पर ट्रिपल राइडिंग के साथ-साथ बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने, गलत जगह पर पार्किंग करने, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी कार्रवाई होगी.

ट्रैफिक एसपी अमरकेश रेड्डी के मुताबिक 10 दिनों तक पटना में यह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करने वाले के ऊपर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा जबकि बिना हेलमेट के बाइक चलाने में पर 1000 रुपये, बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति के हेलमेट नहीं लगाने पर भी 1000 रुपये और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वाले कार चालकों को 1000 रुपये का जुर्माना भरना होगा.

इतना ही नहीं गलत जगह पर कार्किंग करने के ऊपर भी 500 रुपये का जुर्माना देना होगा. ऑटो का परमिट नहीं होने पर 2000 का जुर्माना और रॉन्ग साइड में ड्राइविंग करने वाले को 5000 का जुर्माना भरना होगा. बगैर लाइसेंस के अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो  1000 का जुर्माना लगेगा. साथ ही साथ पॉलूशन और गाड़ियों का बाकी फिटनेस पेपर भी चेक किया जाएगा.