ब्रेकिंग
पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपपटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें’ वाले बयान पर PK का पलटवार, कहा..2027 में सम्राट चौधरी भी दें मैट्रिक की परीक्षाछात्र आंदोलन पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..सरकार गंभीर नहीं हुई तो सड़कों पर और बड़ा आंदोलन होगाबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोप

टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, जानिए.. ट्रेन की रूट और टाइमिंग

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को टाटानगर-पटना समेत 6 वंदेभारत ट्रेनों की सौगात बिहार-झारखंड को दी थी। पटना से टाटानगर के बीच कल यानी 18 सितंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस क

टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, जानिए.. ट्रेन की रूट और टाइमिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को टाटानगर-पटना समेत 6 वंदेभारत ट्रेनों की सौगात बिहार-झारखंड को दी थी। पटना से टाटानगर के बीच कल यानी 18 सितंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन में कुल आठ बोगियां होंगी। रेलवे ने ट्रेन का किराया, रूट और टाइमिंग तय कर दिया है। 


बिहार में इस ट्रेन का ठहराव पटना और गया जंक्शन पर होगा जबकि झारखंड के कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन, बोकारो स्टील सिटी, मूरी और चांडिल स्टेशन पर रुकते हुए टाटानगर स्टेशन पर पहुंचेगी। सप्ताह में 6 दिन इस ट्रेन का परिचान किया जाएगा, सोमवार को इस ट्रेन का परिचान नहीं होगा।


टाइमिंग की अगर बात करें तो यह ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे टाटानगर स्टेशन से खुलेगी और दोपहर 12:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेंगे। वापसी में यह ट्रेन पटना जंक्शन से दोपहर 2:15 बजे खुलेगी और रात साढ़े 9 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। 


पटना से टाटानगर तक अगर आप चेयरकार में सफर करते हैं तो 1505 रुपए जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने पर 2570 रुपए किराया देना होगा। इसी तरह अलग-अलग स्टेशनों के अलग-अलग किराया लगेगा। ट्रेन में बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। पहले दिन पटना से टाटनगर के लिए 60 सीटें बुक हुईं, जिसमें चेयरकार की 49 और ईसी की 11 सीटें शामिल हैं।