ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

25,000 का इनामी अपराधी तरुण कुमार गिरफ्तार, पटना जंक्शन से दबोचा गया

मनेर थाना क्षेत्र के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और ₹25,000 का इनामी तरुण कुमार को पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। वह वेस्ट ज़ोन पटना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था। पुलिस आगे की जांच में जुटी।

बिहार न्यूज
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के मनेर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अपराधी तरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह वेस्ट ज़ोन पटना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था। आरोपी को पटना जंक्शन के पास दबोचा गया।


29 अप्रैल 2024 को मनेर थाना क्षेत्र के महादेव राय के घर के पास जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मनेर थाना कांड संख्या 274/24 के तहत धारा 302/34 आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मनेर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले ही इस हत्याकांड में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।


मुख्य आरोपी तरुण कुमार लंबे समय तक फरार था। पुलिस ने उसे ₹25,000 के इनाम के साथ ट्रैक किया और अंततः पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तरुण कुमार के खिलाफ मनेर थाने में हत्या, आपराधिक साजिश, मारपीट, लूट, छेड़खानी और धमकी जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट