ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

टला गया बड़ा रेल हादसा : लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आया ट्रैक्टर, इंजन में ट्रॉली फंसने से डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन

MUZAFFARPUR : बिहार में एक बार फिर से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में एक ट्रैक्टर आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में लोको पायलट

टला गया बड़ा रेल हादसा : लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आया ट्रैक्टर, इंजन में  ट्रॉली फंसने से डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में एक बार फिर से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में एक ट्रैक्टर आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। लिहाजा, यहां एक बड़ा रेल हादसा टल गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के बेनीपुरग्राम हाल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशनो के बीच रामबाग धरहरवा के पास लिच्छवी एक्सप्रेस से एक ट्रैक्टर टकरा गया। इस हादसे में ट्रैक्टर की ट्रॉली ट्रेन के इंजन में फंस गई, जिसके कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। यह घटना मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड के बेनीपुरग्राम हॉल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशन के बीच रामबाग धरहरवा के पास की है। 


बेनीपुरग्राम हाल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशन के बीच रामबाग धरहरवा के पास रेल लाइन कर्व है। कॉशन के कारण लिच्छवी एक्सप्रेस के इंजन के सामने एक ट्रैक्टर आ गया। हालांकि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। इंजन में ट्रॉली फंसने से लिच्छवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक रुकी रही। लोको पायलट की सूजबूझ ने इस बड़े हादसे को टाल दिया।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें