ब्रेकिंग
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला

ठंड का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने डॉक्टर साहब के घर को बनाया निशाना, बिहटा में बंद घर से 15 लाख की चोरी

CCTV रहते बदमाशों ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के घर को खंगाल दिया। 15 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद तो हो गयी लेकिन DVR अपने साल ले भागे। कपकपाती ठंग का फायदा बदमाशों ने उठाया। बंद घर को निशाना बनाया।

BIHAR POLICE
ठंड में चोरों से सावधान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिहटा के सदिसोपुर गांव में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के बंद घर में भीषण चोरी हो गयी। करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति बदमाशों ने चुरा ली। घटना शुक्रवार देर रात की है जब बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे थे। पहले घर के दरवाजे का ताला तोड़ा फिर घर में रखे गोदरेज आलमीरा में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती सामान और CCTV का DVR भी अपने साथ ले गये। चोरी की इस भीषण घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 


पीड़ित डॉ.अश्विनी उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि उनकी पोस्टिंग बेगूसराय में है जिसके कारण उनका पूरा परिवार बेगूसराय में रहता है। सदिसोपुर वाले घर पर कोई नहीं रहता है। वो हर शनिवार को घर में साफ़-सफ़ाई करने के लिए आते हैं। इस बार फिर वो शनिवार को घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का दरवाजा टूटा हुआ है और ताला भी टूटा हुआ है। घर का सामान इधर उधर बिखरा हुआ है। 


वही गोडरेज के आलमीरे में रखे कीमती गहने और सामान सब चोर अपने साथ ले गये। घर की हालत देखकर हैरान डॉक्टर साहब ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें बंद घर में चोरी की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित मकान मालिक ने इस संबंध में थाने में आकर एक आवेदन भी दिया है, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। वही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जिस घर में चोरी हुई उस घर में कैमरा लगा हुआ था लेकिन बदमाश डीवीआर लेकर फरार हो गया। 


टैग्स