ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: दूसरा डोज लिया नहीं मिल गया सर्टिफिकेट,अब परेशानी यह कि दूसरा डोज लें तो कैसे?

DARBHANGA: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना की दूसरी डोज लिए बगैर ही लोगों को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। मामला रेलवे के कर्मचारी और उनके परिव

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: दूसरा डोज लिया नहीं मिल गया सर्टिफिकेट,अब परेशानी यह कि दूसरा डोज लें तो कैसे?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना की दूसरी डोज लिए बगैर ही लोगों को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। मामला रेलवे के कर्मचारी और उनके परिवार से जुड़ा है। जब यह परिवार कोरोना की दूसरी डोज लेने के लिए समस्तीपुर रेलवे हॉस्पिटल गये तो जो कुछ पता चला उसे सुनकर हैरान रह गये। 


इन्हें पता चला कि उन्हें सेकंड डोज दे दिया गया है इसका सर्टिफिकेट भी उन्हें निर्गत कर दिया गया है। ऐसे में सेकंड डोज देने से अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए। जब दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार से इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण ऐसा हुआ है। इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। 


आज कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सरकार मेगा वैक्सीन कैम्प लगा रही है। अबतक कोरोना का टीका जिस किसी ने भी नहीं लिया उनको वैक्सीन दिया जा सके। दूसरे डोज के लिए भी लोगों को सामने आने की बात की जा रही है। सरकार कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है। साथ ही ईनाम देने की भी घोषणा कर रही है। इन सब के बीच स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जिससे कई लोग कोरोना का दूसरा डोज लेने से वंचित हो गये है। बिना दूसरा डोज लगवाए ही लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता