ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

ससुराल से लापता युवक का दो दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

ARAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं दते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा म

ससुराल से लापता युवक का दो दिन बाद नदी में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARAH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं दते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर से जुड़ा हुआ है। यहां एक युवक का शव बरामद हुआ है, जो की नदी में फेंका हुआ था। जिसके बाद लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि, हत्या कर युवक के शव को यहां फेंका गया है। 


दरअसल, भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रामपुर-पंडुरा गांव स्थित कुम्हरी नदी से दो दिनों से लापता एक शख्स का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी अकबर अली के पुत्र यों क्यामुद्दीन(35 ) के रूप में हुई है। मृत युवक गुजरात के सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। करीब 25 दिन पहले ही वे सूरत से वापस गांव लौटे थे। वहीं, अब सोमवार सुबह इसका शव बरामद किया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव के फेंके जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के अनुसार शुरुआती जांच में शरीर पर बाहरी जख्म नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही वजह पता चल सकेगा।


बता दें कि, इस घटना को लकेर बताया जा रहा है कि मृत युवक संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव स्थित अपने ससुराल में जमीन खरीदा था इसी का बकाया पैसा देने के लिए वे 28 दिसंबर को अपने ससुराल पंडुरा-रामपुर आया था। इसके बाद 30 दिसंबर को रामपुर गांव निवासी विनोद चौधरी के यहां बर्थडे पार्टी में गए थे। शाम सात बजे स्वजन ने उनको फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद विनोद के घर जाकर पूछताछ की गई लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं बताया था। इसके बाद स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 


इसके बाद अब रविवार की रात संदेश थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से एक शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार वहां पहुंच गए। मृतक के भतीजे महफूज आलम ने रामपुर गांव निवासी दो लोगों पर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में सबसे बड़े था। मृतक के परिवार में पत्नी सजादी खातून व दो पुत्र विक्की व आर्यन है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सजादी खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।