ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

सुशील मोदी बोले- मैने केंद्र के मंत्रियों से बात कर करा दिया इंतजाम, बिहार में ऑक्सीजन औऱ रेमडेसिविर की किल्लत खत्म हुई

PATNA : बिहार में कोरोना के भीषण के बीच ऑक्सीजन औऱ रेमडेसिविर जैसी दवा की कमी से लोग तड़प तड़प कर मर रहे हैं. लेकिन बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने दावा किया कि बिहार में अब ऑक्स

सुशील मोदी बोले- मैने केंद्र के मंत्रियों से बात कर करा दिया इंतजाम, बिहार में ऑक्सीजन औऱ रेमडेसिविर की किल्लत खत्म हुई
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के भीषण के बीच ऑक्सीजन औऱ रेमडेसिविर जैसी दवा की कमी से लोग तड़प तड़प कर मर रहे हैं. लेकिन बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने दावा किया कि बिहार में अब ऑक्सीजन औऱ दवा की किल्लत नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रियों से बात कर दोनों का इंतजाम करा दिया है. सुशील मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को बिहार की मदद करने के लिए धन्यवाद भी दिया है.


रेमडेसिविर की 24602 वायल मिली
सुशील मोदी ने आज ट्वीट कर केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया को धन्यवाद दिया है. मोदी ने कहा है कि मंत्री के हस्तक्षेप से बिहार को 30 अप्रैल तक के लिए रेमडेसिविर इंजेक्सन की 24604 वायल पांच कम्पनियों से आवंटित की गई है. इसके साथ ही मनसुख भाई ने आश्वस्त किया है कि बिहार को रेमडेसिविर की कमी नहीं होने दी जाएगी.


सुशील मोदी के मुताबिक केंद्र सरकार ने बिहार के कोरोना संक्रमितों की जरूरत को देखते हुए रेमडेसिविर इंजेक्शन की 24,604 वाइल आवंटित की. बिहार को कैडिला की 14000 वायल, हेटेरो की 6500, माइलम की 1000, सिप्ला की 2000 और जुबिलेंट कंपनी की बनी रेमडेसिविर इंजेक्शन की 1000 वायल का आवंटन हुआ है. 


ऑक्सीजन भी मिल गया
बकौल सुशील मोदी बिहार में अब ऑक्सीजन की भी कमी नहीं रहेगी. उनके मुताबिक उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से दूरभाष पर बात कर बिहार को 300 एमटी प्रति दिन आक्सीजन उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया था. सुशील मोदी ने कहा कि बिहार को हर दिन 300 मैट्रिक टन आक्सीजन चाहिये लेकिन पिछले सात दिनों में बोकारो और जमशेदपुर से सिर्फ 310 मैट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति हो पायी. सुशील मोदी से बातचीत के दौरान पीयूष गोयल ने आश्वस्त किया  है कि 6722 एमटी आक्सीजन का आवंटन 20 राज्यों को किया गया है, उसमें बिहार को भी शामिल किया जा रहा है.



विपक्षियों पर हमला
सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार के कुछ राजनीतिक दल के नेता दवा दुकानदारों को धमकी देकर रेमडेसिविर इंजेक्सन बड़ी संख्या में देने का दबाब बना रहें हैं ताकि उन्हें अपने समर्थकों को बांटा जा सके. उन्होंने दवा दुकानदारों से अपील किया है कि वे वैसे लोगों के बारे में सूचना दें जो दवा की किल्लत एवं कालाबाजारी कर रहें है.


रासुका के तहत कार्रवाई करे सरकार
सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में ऑक्सीजन सिलिंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी नहीं होगी. डर कर इसकी खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है. इसके बावजूद यदि कोई इन वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी करता है तो राज्य सरकार को उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करनी चाहिए.


टैग्स