ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में दिनदहाड़े वार्ड पार्षद के भाई को मारी गोली, बदमाशों ने की 12 राउंड फायरिंग

PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं उनके अंदर पुलिस प्रशासन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट, छीनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है।

सुशासन की सरकार पर सवाल ! राजधानी में दिनदहाड़े वार्ड पार्षद के भाई को मारी गोली,  बदमाशों ने की 12 राउंड फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं उनके अंदर पुलिस प्रशासन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट, छीनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है जहां बेखौफ अपराधियों ने पहले सुबह वार्ड मेंबर के भाई को गोलियों से छलनी कर दिया है। 


दरअसल, राजधनी में अपराधियों ने एक बार फिर से  पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने वार्ड पार्षद के भाई पर शनिवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां वार्ड नंबर 39 वार्ड पार्षद के भाई अनिल यादव पर भंवर पोखर इलाके में फायरिंग की गई है। गोलीबारी की घटना में अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है।


वहीं, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाइक सवार चार अपराधियों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की है। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हरके मामलों को बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस आस- पास के सीसीटीवी फुटेज को जांच करने में लग गयी है।