ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की बिहार के B-Ed अभ्यर्थियों की रिट याचिका, मामले पर इस दिन होगी सुनवाई

DELHI: बिहार के बी-एड अभ्यर्थियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस की बेंच ने शिक्षक भर्ती रिजल्ट पर रोक लगाने की रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की बिहार के B-Ed अभ्यर्थियों की रिट याचिका, मामले पर इस दिन होगी सुनवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बिहार के बी-एड अभ्यर्थियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस की बेंच ने शिक्षक भर्ती रिजल्ट पर रोक लगाने की रिट याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। आगामी 3 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा।


दरअसल, बिहार में हुई शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद रिजल्ट पर रोक लगाने की मांग करते हुए बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ और अन्य ने सुप्रीम कोर्ट मे रिट याचिका दाखिल की है। आरोप है कि सरकार के नोटिफिकेशन में कुछ ऐसा नहीं था कि उन लोगों को प्रारंभिक में मौका नहीं दिया जाएगा लेकिन सरकार ने बीच में नियमों में बदलाव कर दिया। जिसको लेकर शिक्षक संघ और अन्य ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


याचिकाकर्ता दीपांकर गौरव की ने शीर्ष अदालत से अपील की है कि शिक्षक बहाली में बीएड योग्यता धारियों को मौका अवश्य मिलना चाहिए। रिट याचिका पेंडिंग होने के बावजूद बीपीएससी ने बीएड अभ्यर्थियों के साथ धोखा किया है। बीएड और डीएलएड का एक साथ रिजल्ट प्रकाशित किया जाना चाहिए था। बता दें कि इस याचिका पर बीते 20 अक्टूबर को ही चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन छुट्टियों के कारण 30 अक्टूबर को सुनवाई की गई।इस मामले पर अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी।