ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Supaul News: कोसी नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, हादसे के वक्त क्षमता से अधिक ग्रामीण थे सवार

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां कोसी नदी में लोगों से भरी नाव पलट गई है। हादसे के वक्त नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। भार अधिक होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर नदी में

Supaul News: कोसी नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, हादसे के वक्त क्षमता से अधिक ग्रामीण थे सवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां कोसी नदी में लोगों से भरी नाव पलट गई है। हादसे के वक्त नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। भार अधिक होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। किशनपुर थाना क्षेत्र के पिरगंज ठाड़ी धत्ता के पास यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आपदा मत्र की टीम रेस्क्यू में जुट गई है।


दरअसल, किसनपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ की चपेट में आने से पीरगंज से दुबियाही जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी में बह चुकी है। जिसके कारण क्षेत्र के लोग नाव के जरिए आवागम कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 20 लोग छोटी नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर कोसी नदी में पलट गई। हादसे के बाद नाव सवार लोगों में चीफ पुकार मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आपदा मित्र की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला और एक बड़ा हादसा आज होते-होते टल गया। हादसे में किसी तरह की कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है। मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची है और हालात का जायजा लिया है। अधिकारियों ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण यह हादसा हुआ है।