ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

स्कूल में हेडमास्टर ने मैडम के साथ की बदतमीजी, शिक्षिका की साड़ी का खींचा पल्लू, वीडियो वायरल

SUPAUL : जिले के निर्मली अनुमंडल से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. स्कूल के हेडमास्टर के ऊपर महिला शिक्षक के साथ बदतमीजी करने का आरोप है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने

स्कूल में हेडमास्टर ने मैडम के साथ की बदतमीजी, शिक्षिका की साड़ी का खींचा पल्लू, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :  जिले के निर्मली अनुमंडल से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. स्कूल के हेडमास्टर के ऊपर महिला शिक्षक के साथ बदतमीजी करने का आरोप है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आरोपी शिक्षक महिला टीचर की साड़ी की पल्लू खींचते हुए दिखाई दे रहा है.




यह घटना सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल का है. जहां दुधैला प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक महिला टीचर के साथ बदतमीजी करते हुए दिख रहा है. वायरल वीडियो में एक शिक्षिका अपने एचएम से जबरन अटेंडेंस रजिस्टर छीनकर भागते दिख रही हैं. शिक्षिका उसी गांव की बताई जा रही है. एचएम ने जब रजिस्टर मांगा तो शिक्षिका रजिस्टर फाड़ने की धमकी दी.


बताया जा रहा है कि इसी स्कूल में प्रभारी एचएम के रुप में यही शिक्षिका हुआ करती थी, जिसको लेकर विद्यालय में 2 सालों से विवाद भी चल रहा है लेकिन इस धटना के बाद मामला कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ गया है. हालांकि पूरे मामले पर दोनो पक्षो की तरफ से निर्मली थाना में आवेदन भी दिया गया लेकिन स्थानीय बीइओ की पहल के बाद मामलें केस दर्ज नही हुआ. 


पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि वो रोजाना विद्यालय आती हैं पर स्कूल के हेडमास्टर तेजनारायण प्रसाद ने जानबुझ कर उनको विद्यालय के रजिस्टर में अनुपस्थित दिखाया है. जिसका विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. वही विद्यालय के शिक्षक तेजनारायण प्रसाद ने बताया कि शिक्षिका सभी आरोप निराधार है. 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता