ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

संदेहास्पद परिस्थितियों में मिली शख्स की लाश, इलाके में फैली सनसनी

SUPAUL : खबर जिले के सदर थाना इलाके से जहां एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से ही मिली है। सदर थाना इलाके में रहने वाले बटेश्वर झा नाम के 40 वर्षीय शख्स की लाश

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SUPAUL : खबर जिले के सदर थाना इलाके से जहां एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से ही मिली है। सदर थाना इलाके में रहने वाले बटेश्वर झा नाम के 40 वर्षीय शख्स की लाश उसके घर से ही मिली है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बटेश्वर झा नाम के 40 वर्षीय युवक जो अपने परिवार के साथ सहरसा में रहता था. वह 10 दिन पहले अपने गाँव आया था जहां वो अकेले घर पर रहता था। घटना स्थल पर देखा गया कि मृत युवक के गले में लाल रंग की सारी लपेटा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शब  को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। हत्या है या आत्महत्या इस बात की जानकारी पुलिस की तफ्तीश के बाद ही उजागर हो पायेगी। मृतक का एक भाई जो सहरसा में 20 वर्षों से रह कर बतौर सरकारी शिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव पहुँच गए हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।हालांकि अभी परिजनों ने इस मामले को लेकर कोई भी आशंका जाहिर नहीं किया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता