ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में जमीन से निकल रही शराब और बीयर की बोतलें, देख पुलिस के उड़ गए होश

SUPAUL: बिहार में जमीन के अंदर से बीयर और शराब की सैकड़ों बोतल निकलने लगी. वह भी भारी मात्रा में मिला. बताया जा रहा लॉकडाउन में यह खेप को जमीन के अंदर छिपाया गया था. त्रिवेणी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL:  बिहार में जमीन के अंदर से बीयर और शराब की सैकड़ों बोतल निकलने लगी. वह भी भारी मात्रा में मिला. बताया जा रहा लॉकडाउन में यह खेप को जमीन के अंदर छिपाया गया था. त्रिवेणीगंज थाना इलाके का है. 

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के समीप लक्ष्मीनिया पलार के पास जमीन से बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है. शराब की यह ब्रांड काफी महंगी हैं. जिसमें बीयर के केन वाले बोतल भी शामिल है. दरअसल त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि टोल प्लाजा के समीप लक्ष्मीनिया पलार के पास जमीन के नीचे शराब की बड़ी खेप छिपाई गई है. जिसे जल्द ही खपाया जाना था.


त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने वहां पर धावा बोल दिया और मजदूरों के द्वारा जमीन की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है. ये शराब किसकी ये जांच शुरू कर दी गयी है. लेकिन कोरोना बंदी के दौरान शराब बरामदगी की ये बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस बाबत डीएसपी ने बताया कि खुदाई जारी है और भी शराब बरामद होने की संभावना है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता