ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुपौल में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, दो लोगों की स्पॉट डेथ, एक की हालत नाजुक

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया है. इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. परिजन

सुपौल में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, दो लोगों की स्पॉट डेथ, एक की हालत नाजुक
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया है. इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया. 


घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया स्थित जदिया-त्रिवेणीगंज मार्ग के एनएच 327 ई पर हुई. मृतकों में अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड नम्बर एक निवासी 65 वर्षीय सुगालाल चौपाल और त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी महेंद्र शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र अजय कुमार शामिल है. 


वहीं अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड नम्बर एक निवासी 25 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी दिनेश कुमार को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया है. 


पुलिस को मामले की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता