ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुर्गा फार्म व्यापारी से लाखों की छिनतई, बुरी तरह घायल हुआ व्यवसायी

SAPAUL : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सरेआम हत्या कर दी जा रही है। इसके साथ ही बेख़ौफ़ तरीके से लूट-पाट क

मुर्गा फार्म व्यापारी से लाखों की छिनतई, बुरी तरह घायल हुआ व्यवसायी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAPAUL : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सरेआम हत्या कर दी जा रही है। इसके साथ ही बेख़ौफ़ तरीके से लूट-पाट की घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र के वेलसिंगारमोती के पास सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध सह सड़क पर उचक्कों ने मुर्गा फॉर्म व्यापारी से मारपीट कर 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए हैं। लूटपाट के दौरान उचक्कों की मारपीट से मुर्गा फार्म व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती करवाया गया है, जहां घायल का इलाज जारी है।


उधर, इस पूरे मामले में जख्मी शख्स ने बताया कि वे मुर्गा के लिए दाना लाने 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर जा रहे थे। इसी बीच 5-7 की संख्या में बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम जो गया है। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गयी है।