ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : मिट्टी धंसने से एक महिला की मौत, इलाके में मातम का माहौल

SAPAUL : बिहार के सुपौल से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में बड़ा हादसा हो गया है। यहां मिट्टी धंसने से एक महिला की मौके

BIHAR NEWS : मिट्टी धंसने से एक महिला की मौत, इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAPAUL : बिहार के सुपौल से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में बड़ा हादसा हो गया है। यहां मिट्टी धंसने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त महिला मिट्टी निकाल रही थी, इसी क्रम में हादसा हो गया। यह घटना शुक्रवार की अहले सुबह की बताई जा रहीं हैं। 


मृतका महिला की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के महादलित टोला वार्ड नंबर 4 निवासी प्रदीप सरदार का 33 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुईं है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की शुक्रवार की सुबह महिला घर के बगल स्थित खेत में चिकनी मिट्टी निकालने गई थी, जैसे ही खोदकर मिट्टी निकालना शुरू किया। 


उसी क्रम में उनके ऊपर धसना गिर गया। जबतक अगल-बगल की महिलाएं कुछ समझ पाती तबतक मिट्टी में दबने से महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। परिजनों के साथ मिल कर गांव के लोगों ने मिट्टी में दबी प्रमिका देवी को बाहर निकाला। 


मिट्टी से बाहर आने तक उनकी सांसें थम चुकी थी। प्रमिला देवी को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। 15 वर्षीय आशीष कुमार, 10 वर्षीय अंशु कुमारी एवं 8 वर्षीय अमन कुमार है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि घटना के सम्बंध में जानकारी मिली हैं। लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया गया है।