ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

मंत्री संजय झा के काफिले से बच्ची की मौत, बिना गाड़ी रोके तेज रफ्तार में चलते बने मंत्री जी

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है. जहां बिहार सरकार में मंत्री संजय झा के काफिले की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. घटना के बाद बिना गा

मंत्री संजय झा के काफिले से बच्ची की मौत, बिना गाड़ी रोके तेज रफ्तार में चलते बने मंत्री जी
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL :  इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है. जहां बिहार सरकार में मंत्री संजय झा के काफिले की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. घटना के बाद बिना गाड़ी रोके जल संसाधन मंत्री संजय झा तेज रफ़्तार में निकल गए. जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. स्ताहनीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया है. गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.



घटना सुपौल जिले के सरायगढ़ थाना इलाके की है. जहां बिहार सरकार में मंत्री संजय झा के काफिले की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जल संसाधन मंत्री संजय झा सुपौल के बीरपुर में कोसी नदी को लेकर बनने वाले फिजिकल माडलिंग सेंटर का भुमि पूजन करने जा रहे थे. इस दौरान एनएच 57 से बीरपुर जाने के क्रम में 23.75 किमी की दूरी पर संजय झा के काफिले की चपेट में एक मासूम बच्ची आ गई.


मंत्री संजय झा के काफिले से बच्ची की मौत, बिना गाड़ी रोके तेज रफ्तार में चलते बने मंत्री जी


इस घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची की मौत के बावजूद भी संजय झा की गाड़ी नहीं रुकने को लेकर वहां के स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं. पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया है. प्रशासन की गाड़ी पर पथराव होने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. गाड़ी का शीशा टूट गया है. सरायगढ़ थाना की टीम मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.


उधर दूसरी ओर जब इस घटना के बारे में जल संसाधन मंत्री संजय झा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ जानकारी नहीं है. हालांकि बाद में अफसरों ने इस घटना के बारे में उन्हें बताया. उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी को फोन कर इस मामले को देखने को कहा है.


मंत्री संजय झा के काफिले से बच्ची की मौत, बिना गाड़ी रोके तेज रफ्तार में चलते बने मंत्री जी

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता