ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

गांव के ही लड़के बनें ‘दुशासन’… बॉयफ्रेंड के सामने गर्लफ्रेंड का किया चीरहरण, आखिर क्यों जानवर बन गए सुपौल में लोग?

SAPAUL : द्वापर युग कि महाभारत को आज भी महाग्रंथ माना जाता है। कहा जाता है कि महाभारत का एक-एक प्रसंग कलयुग में होने वाली बातों को दिखाता है। इस काल में खुद भगवान श्री कृष्ण ने कहा

गांव के ही लड़के बनें  ‘दुशासन’… बॉयफ्रेंड के सामने गर्लफ्रेंड का किया चीरहरण, आखिर क्यों जानवर बन गए सुपौल में लोग?
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SAPAUL : द्वापर युग कि महाभारत को आज भी महाग्रंथ माना जाता है। कहा जाता है कि महाभारत का एक-एक प्रसंग कलयुग में होने वाली बातों को दिखाता है। इस काल में खुद भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि कलयुग में अपराध इतना चरम पर होगा कि हर शख्स खुद में एक असुर बन जाएगा… अब उनकी यह बातें चरितार्थ होती नजर आ रही है। हैरानी यह होती है आज भी समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं जो मानवीय मर्यादाओं को लांघना किसी तरह का अपराध नहीं समझते। ताजा मामले सामने आया बिहार के सुपौल से जहां एक या दो लोग नहीं बल्कि एक तबका ही दुशासन बन गया। 


बिहार के सुपौल के करजाईन थाना क्षेत्र एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां गांव के कुछ लोगों ने समाज को लज्जित और शर्मसार करने का काम किया है। यहां कुछ लोगों ने मेला घूमने आए एक युवक को पकड़ लिया और फिर उससे जबरन उसका फोन छीनकर उसके प्रेमिका को फोन कर बहाना बनाकर आखं बांधकर प्रेमी के पास लाया फिर प्रेमी जोड़े के नंगा कर उसकी पिटाई किया और वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, यह घटना जिले के करजाईन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर 6 की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रेमी -प्रेमिका नंगी अवस्था में नजर आ रहे हैं और भीड़ से मारपीट न करने की गुजारिश कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। वहीं, इस मामले को लेकर वीडियो में दिख रहे प्रेमी युगल से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ मनचले लड़के ने मेरे बॉयफ्रैंड के नंबर से फ़ोन कर  दरवाजे पर बुलाया और जैसे हम अपने दरवाजे से बाहर निकले तो मेरे मुंह पर कपड़ा डाल दिया और पास के एक स्कूल में ले गया।


वहां गए तो हमने देखा कि जिससे हम प्रेम करते थे उसे भी बांधकर पहले से रखा है उसके बाद हम दोनों को काफी मारा पीटा गया और गाली गलौज करने लगा और मेरे बदन से कपड़ा खींचने लगा और पूरी तरह हम दोनों को नंगा करके वीडियो बनाने लगे। फिर सुबह में पता चला कि मेरा वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। 


जिसके बाद घटना के बारे में हम अपने परिजनों को बताए और फिर इस घटना के बाबत स्थानीय थाना में आवेदन दिया और उचित कार्रवाई करने की मांग किया। यह पूरा मामला के इतने दिन बीत जाने के बाद ही अभी तक इस मामले में किसी भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस कोई तत्परता भी नहीं दिखा रही है। 


उधर, इस मामले में जब करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि घटना के बाद गांव के लोगों ने दोनों की शादी एक दूसरे से करा दिया। जिसके बाद पीड़िता के पति कि लिखित शिकायत पर 10 नामजद आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि 9 नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने कहा कि दोनों महादलित समाज से हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें