ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

एक ही परिवार के 5 लोगों की दिल्ली में मौत से सुपौल में पसरा सन्नाटा, घरवालों ने हत्या का लगाया आरोप

SUPAUL: दिल्ली के भजनपुरा में सुपौल जिले के रहने वाले 5 लोगों की मौत के बाद मल्हनी गांव के सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव पर रहने वाले परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL: दिल्ली के भजनपुरा में सुपौल जिले के रहने वाले 5 लोगों की मौत के बाद मल्हनी गांव के सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव पर रहने वाले परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह मौत नहीं बल्कि हत्या है. इसकी जांच होनी चाहिए. अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

20 सालों से दिल्ली में  रह रहे थे चौधरी 

सदर थाना के मल्हनी गांव के रहने वाले शंभू चौधरी दिल्ली में करीब 20 सालों से रहकर अपने परिवार का गुजारा करता था .लेकिन अचानक मौत की खबर सुनकर सभी हैरत में हैं और परिवार वाले इस मौत को हत्या  बता रहे है. इसकी जांच की मांग कर रहे हैं. शंभू चौधरी शुरूआती दौर में जूस बेचने का काम करता था. लेकिन बीते कुछ महीने पहले वो ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करने लगा था. 

छोटे भाई ने दी मौत की सूचना

शंभू चौधरी की मौत होने की जानकारी उसके छोटे भाई ने आज फोन कर अपने घर पर दी. दरअसल कल ही मृतक शंभू चौधरी का छोटा भाई सुपौल से दिल्ली रवाना हुआ था. आज जैसे ही वो दिल्ली अपने भाई के घर के पास पहुंचा तो पुलिस को देखकर उसके होश उड़ गए. परिजनों ने बताया कि दिल्ली में मृतक शंभू चौधरी का साल,भांजा भी रहता है. लेकिन आज उसके छोटे भाई के पहुंचने पर ही उसे इस घटना की जानकारी मिल सकी है .जिसके बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. मृतकों में शंभू चौधरी ,उनकी पत्नी सुनीता देवी और उनके तीन बच्चे शामिल है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता