ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बस के पलटने से 3 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल, ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी

SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सुपौल स

 बस के पलटने से 3 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल, ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी
Santosh Singh
2 मिनट

SUPAUL:  इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सुपौल से मरौना जा रही बस भलुवाही बांध से 20 फीट नीचे पलट गई। जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया है। घटना मरौना थानाक्षेत्र के रहतो गांव की बतायी जा रही है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

 बस के पलटने से 3 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल, ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी


सुपौल से मरौना जा रही पवन ट्रैवेल की बस भलुवाही बांध से 20 फीट नीचे पलट गई। जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही दर्जनो लोग घायल हो गए। मृतक में 2 बच्चा और एक महिला शामिल हैं। बस दुर्घटना की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई हजारों की संख्या में आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। 


 बस के पलटने से 3 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल, ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी

थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि मरौना थाना  के रहतो गांव के पास सुपौल की तरफ से एक यात्री बस आ रही थी और विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे तभी बांध पर रास्ता सकरा होने के कारण बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस भलुवाही बांध से 20 फीट नीचे पलट गई। इस दौरान बाइक सवार भी चपेटे में आ गया। बाइक सवार एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि बस सवार एक यात्री की भी इस हादसे में मौत हो गयी। इस हादसे में घायल दर्जनों यात्रियों को इलाज के लिए निर्मली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।