ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा : दो महिलाओं की मौत

SAPUAL : बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जिले के निर्मली थानाक्षेत्र के जरौली में मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत होने की खबर आ रही है। इस हादसे

बिहार : मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा : दो महिलाओं की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAPUAL : बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जिले के निर्मली थानाक्षेत्र के जरौली में मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत होने की खबर आ रही है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार जरौली में मिट्टी धंसने से एक लड़की और एक महिला की मौत हो गयी है। हादसे के बाद दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत के बाद अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक महिला का नाम अमृता देवी 35 वर्षीय व लड़की नाम प्रीति कुमारी 17 वर्षीय बताया जा रहा है। दोनों वार्ड नंबर 04 की रहनेवाली हैं। 


वहीं, हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली वार्ड नंबर 04 में शुक्रवार 10 बजे मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत हो गई. दोनों तिलयुगा नदी में मिट्टी काटने गई थी। इसी दौरान धंसना गिरने से दोनों मिट्टी के नीचे दब गयी. दूसरी महिला जो बगल में खड़ी थी, वो जोड़-जोड़ से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।