ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में रफ्तार का कहर: ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

SUPAUL: सुपौल में एक दर्दनाक सड़क हादसे दो लोगों की मौत हो गई है। रविरार को सड़क के किनारे खराब ट्रैक्टर को ठीक कर रहे ड्राइवर और मिस्त्री को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने रौंद दिया

बिहार में रफ्तार का कहर: ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक दर्दनाक सड़क हादसे दो लोगों की मौत हो गई है। रविरार को सड़क के किनारे खराब ट्रैक्टर को ठीक कर रहे ड्राइवर और मिस्त्री को तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने रौंद दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना NH 57 पर भुतहा गांव के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतकों की पहचान सुपौल के नदी थाना क्षेत्र स्थित बेलही गांव निवासी 50 वर्षीय बैद्यनाथ मंडल और मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव निवासी मिस्त्री भोला कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को ट्रैक्टर ड्राइवर बैधनाथ मंडल खराब ट्रैक्टर को ठीक कराने के लिए मिस्त्री भोला कुमार को बुलाया था। ट्रैक्टर मालिक की मौजूदगी में दोनों मिलकर ट्रैक्टर को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।


इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद डाला, जिससे ड्राइवर और मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई जबति ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रैक्टर मालिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स