ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार की घूसखोर महिला BDO, बोली.. 25 हजार से कम नहीं लूंगी, 20 पर सेट हुआ मामला

SUPAUL: बिहार में सरकारी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, आए दिन इस तरह के मामले सामने भी आ रहे हैं। सरकार और निगरानी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर

बिहार की घूसखोर महिला BDO, बोली.. 25 हजार से कम नहीं लूंगी, 20 पर सेट हुआ मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में सरकारी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, आए दिन इस तरह के मामले सामने भी आ रहे हैं। सरकार और निगरानी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रहे हैं बावजूद इसके सुशासन के सीपाही अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां एक बीडीओ खुलेआम योजना के नाम पर रिश्वत लेती नजर आ रही है। पूरा मामला त्रिवेणीगंज प्रखंड का है।


दरअसल, त्रिवेणीगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे योजना के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुपौल के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। करीब 2 मिनट 45 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया के बीच घूस की रकम बढ़ाने को लेकर नोक-झोंक हो रही है। हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


इस वायरल वीडियो में बीडीओ और मुखिया के बीच लेनदेन की हो रही बात को स्पष्ट रूप से सुना जा सकता है। इस वीडियो में त्रिवेणीगंज की बीडीओ आशा कुमारी गुडिया पंचायत के पूर्व मुखिया पति शिवनारायण यादव से सात निश्चय योजना के तहत भुगतान होनेवाली 10 लाख रुपए की राशि के एवज में 25 हजार रुपए की मांग कर रही हैं। जबकि मुखिया पति मामला 20 हजार रुपए पर सेट करने की बात पर अड़ा है। इस दौरान मुखिया सीसीटीवी को बंद करने की बात कहता है जिस पर बीडीओ आशा कुमारी कहती हैं कि सीसीटीवी का तार कटा हुआ है, बस लोगों को डराने के लिए सीसीटीवी लगाए हैं।

टैग्स