ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुपौल की 5 सीटों पर मतदान कल, भारत-नेपाल बॉर्डर सील, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में सुपौल जिले की पाँच सीटों—सुपौल, पीपरा, त्रिवेणीगंज, निर्मली और छातापुर—पर कल मतदान होगा। प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है ताकि किसी भी

बिहार
दूसरे चरण का मतदान कल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR ELECTION:- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुपौल जिले की पाँच विधानसभा सीटों सुपौल,पीपरा, त्रिवेणीगंज,निर्मली और छातापुर पर कल मतदान होगा। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और जिला प्रशासन मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

बता दें कि दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. मतदान से 72 घंटे पहले इंडो-नेपाल सीमा को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है ताकि सीमा पार से किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों,शराब या नकदी के आवागमन पर रोक लगाई जा सके। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट पर हैं।


वहीं बीएसएस कॉलेज मैदान,सुपौल से जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है।मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश,ईवीएम और सुरक्षा सामग्रियाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधिकारियों की निगरानी में सभी दल शांतिपूर्वक अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। 


जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम सावन कुमार ने बताया कि हरेक बूथ पर बेवकास्टिंग अनिवार्य किया गया है। इसके अलावे जो प्रजायडिंग ऐप के माध्यम से प्रत्येक 2 घंटे पर उनके बूथ पर कितना वोट हुआ है वह भी ऐप पर डालेंगे और शाम को पांच बजे भी डालेंगे और क्लोजप के समय भी डालेंगे ये अनिवार्य है इसके अलावे 17 सी सभी पोलिंग एजेंट को देना है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता