ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : डूबने से दो बच्चों की मौत, खेलने के दौरान पैर फिसलने से गई जान

SAPAUL : बिहार में इन दिनों नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही तलाब और पोखरा में भी इन दोनों का काफी जलजमाव है। यहां सुपौल में दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो बच्चों की

बिहार :  डूबने से दो बच्चों की मौत, खेलने के दौरान पैर फिसलने से गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAPAUL : बिहार में इन दिनों नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही तलाब और पोखरा में भी इन दोनों का काफी जलजमाव है। यहां सुपौल में दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना त्रिवेणीगंज और दूसरी घटना करजाइन थाना क्षेत्र में घटित हुई। हरिहरपट्टी पंचायत स्थित बहेंड़वा नदी में डूबने से एक आठ वर्षीय बच्चे और करजाइन पंचायत स्थित नहर में नहाने के दौरान छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 



मिली जानकारी के अनुसार, पहली हरिहरपट्टी पंचायत स्थित बहेंड़वा नदी की है. चहां डूबने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक बच्चे की पहचान हरिहरपट्टी पंचायत के भगवानपुर वार्ड नंबर नंबर 05 निवासी संजय कामत के आठ वर्षीय पुत्र प्रियरंजन कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि प्रियरंजन अन्य बच्चे के साथ बहेंड़वा नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। उसे डूबते देख साथ में मौजूद बच्चों ने हो-हल्ला किया। हो-हल्ला सुन पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी की मौत हो चुकी थी। 



वहीं, घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गए है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बच्चे की मां चंचल देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।  प्रियरंजन पांच भाइयों में चौथा नंबर पर है और एक बहन भी है। थानाध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। 



उधर, दूसरी घटना करजाइन थाना क्षेत्र में घटित हुई। जहां करजाइन पंचायत निवासी सुबोध सादा के 06 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार का बुधवार को नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। अरविंद की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार करजाइन पंचायत निवासी सुबोध सादा के 06 वर्षीय पुत्र घर के पास के ही नदी में नहाने गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालो ने खोजबीन शुरू कर दिया। काफी देर खोजबीन करने के बाद अरविंद का शव नदी में मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल भेज दिया।