ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: चूल्हे से निकली चिंगारी से पांच घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर राख; ग्रामीणों में मचा कोहराम

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां चूल्हे की चिंगारी ने देखते ही देखते पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भ

बिहार: चूल्हे से निकली चिंगारी से पांच घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर राख; ग्रामीणों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां चूल्हे की चिंगारी ने देखते ही देखते पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अगलगी में घरों में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में हुई अगलगी की इस घटना में घोंघर पासवान, राजू पासवान, दिलीप पासवान, श्यामकरण पासवान और लखन पासवान के घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में 5 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है।


ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की घटना की सूचना त्रिवेणीगंज की फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई लेकिन दमकल की टीम काफी देर बाद पहुंची, तबतक सारा कुछ जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दमकल की टीम सही समय पर पहुंच गई होती तो इतना अधिक नुकसान नहीं होता।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता