ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सड़क दुर्घटना के बाद पुल से नीचे गिरा बाइक सवार युवक, हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत

SUPAUL: सुपौल में एक दर्दनाक हादसे में दो लड़कों की जान चली गई। दोनों किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक पुल से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवार एक युवक पु

बिहार: सड़क दुर्घटना के बाद पुल से नीचे गिरा बाइक सवार युवक, हादसे में दो लड़कों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक दर्दनाक हादसे में दो लड़कों की जान चली गई। दोनों किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक पुल से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवार एक युवक पुल से नीचे जा गिरा जबकि दूसरे की मौत पुल पर ही हो गई। घटना जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी बाजार के पास स्थित सुरसर नदी पुल की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 9 बजे के करीब जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूरब वार्ड नंबर 10 निवासी मंगल ऋषिदेव का 16 वर्षीय बा विजय कुमार और विनोद ऋषिदेव का 14 वर्षीय बेटा विकेश कुमार एक ही बाइक से कोरियापट्टी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुरसर नदी पुल पर उनकी बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई।


बाइक जैसे ही पुल की रेलिंग से टकराई पीछे बैठा 14 वर्षीय विकेश कुमार पुल से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक चाला रहा 16 वर्षीय विजय कुमार पुल पर ही रेलिंग से टकरा कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिससे उसकी भी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सुपौल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक लड़कों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता