ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भारत-नेपाल सीमा पर फैला जाली नोटों का कारोबार, SSB की कार्रवाई से नेटवर्क का खुलासा

SUPAUL : भारत नेपाल सीमा पर एक बार फिर से जाली नोटों का कारोबार चल रहा है। जाली नोटों के कारोबार में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। नेपाल से भारत के भीतर खुली सीमा का इस्तेमाल कर लगातार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : भारत नेपाल सीमा पर एक बार फिर से जाली नोटों का कारोबार चल रहा है। जाली नोटों के कारोबार में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। नेपाल से भारत के भीतर खुली सीमा का इस्तेमाल कर लगातार जाली नोट लाए जा रहे हैं। इसका खुलासा एसएसबी की तरफ से हालिया कार्रवाई से हुआ है।


एसएसबी ने पिछले दिनों एक व्यक्ति को सीमा पर जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। उससे मिली जानकारी के बाद जाली नोटों के कारोबार का नेटवर्क सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल के बीच खुली सीमा का इस्तेमाल जाली नोट के तस्कर कर रहे हैं। कोसी का जलमार्ग जाली नोट के कारोबारियों के लिए सेफ जोन माना जा रहा है। कोपरिया से कोसी बराज तटबंध के बीच पुलिस की निगरानी ना के बराबर होती है लिहाजा इस रास्ते से जाली नोटों की खेप भारत पहुंचाई जा रही है। 


नेपाल की सीमा से बिहार के सटे कुल 8 जिलों में जाली नोटों के कारोबारियों का नेटवर्क खड़ा है। सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने कहा है कि जाली नोट के कारोबार में शामिल पुराने दागियों पर पुलिस की नजर है और सूचना तंत्र को मजबूत कर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।