ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बहन की शादी के दिन ही सड़क दुर्घटना में इकलौते भाई की हुई मौत, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जदिया पिपरा सड़क मार्ग के टोल टैक्स के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौ

बहन की शादी के दिन ही सड़क दुर्घटना में इकलौते भाई की हुई मौत, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जदिया पिपरा सड़क मार्ग के टोल टैक्स के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी राणा मल्होत्रा ने बताया कि घटना त्रिवेणीगंज टॉल टैक्स के समीप NH327ई पर हुई है। सड़क पर बालू रखे रहने के कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना में जिस युवक की मौत हुई है उसकी आज बहन की शादी है। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की इस हादसे में मौत हो गयी। मृतक की पहचान कुकुरधरी वार्ड नम्बर 10 निवासी हरिलाल राम के 18 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल दोनों युवकों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव निवासी बिजेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार और मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के हारिनाहा निवासी गजेंद्र मेहता के 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।


मृतक कुलदीप कुमार के चाचा ने बताया कि आज उसकी बहन कंचन की शादी है। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ से बारात आने वाली है। कुलदीप कुछ सामान लेकर त्रिवेणीगंज बाजार से वापस गुड़िया पंचायत के लबढ़ी कुकुरधरी गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। तीन बहनों में 18 वर्षीय कुलदीप इकलौता भाई था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घर के इकलौते चिराग की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। शादी का माहौल अचानक मातम में तब्दिल हो गया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता